David warner: Cricket News & Match Updates
ब्रॉड ने बरपाया कहर, 2 गेंद में किया डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन की पारी का काम-तमाम, देखें VIDEO
इंग्लैंड ने एशेज 2023 के पहले टेस्ट मैच में पहले दिन जो रुट के नाबाद शतक की मदद से स्टंप्स तक 78 ओवर में 8 विकेट खोकर 393 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोये 14 रन बना लिए थे। दूसरे दिन जब मैच शुरू हुआ तो तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने अपना कहर बरपाया। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन को आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दोहरे झटके दिए।
पारी का 11वां ओवर करने आये स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहली गेंद गुड लेंथ पर आउटसाइड ऑफस्टंप पर डाली। वहीं वॉर्नर इस पर कट करना चाहते थे लेकिन गेंद को मूवमेंट मिली और अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स से जा टकराई। वॉर्नर ब्रॉड का एशेज में अब तक 15 बार शिकार बन चुके हैं। वॉर्नर ने 27 गेंद में 2 चौको की मदद से 9 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। ब्रॉड ने अगली गेंद फुल आउटस्विंगर आउटसाइड ऑफस्टंप पर डाली। वहीं लाबुशेन ने इस पर ड्राइव खेलने की कोशिश कि और इस दौरान कोई फुटवर्क नहीं था। इस वजह से गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के ग्लव्स में चली गयी। बेयरस्टो ने डाइव लगाते हुए एक हाथ से उनका शानदार कैच पकड़ा। लाबुशेन गोल्डन डक का शिकार हो गए। Read More...
Related Cricket News for David warner - Tesst
Ashes 2023: Australia Make Steady Start After Root's Ton Steers England To Surprise First-Day Declaration
MLC 2023: Faf du Plessis named captain of Texas Super Kings
MLC 2023: Ambati Rayudu, Devon Conway, And Mitchell Santner To Play For Texas Super Kings
The Ashes: स्टोक्स ने कहा, एशेज के लिए ब्रॉड के चयन में वार्नर फैक्टर
'Like R. Ashwin Against Me': Stokes Reveals Warner Factor In Broad's Selection For Ashes Opener
'इस बार एक अलग डेविड वॉर्नर दिखेगा', पैट कमिंस की इंग्लैंड को चेतावनी
England v Australia: Three Key Ashes Battles
ICC World Test Championship WTC Cycle: Ravi Shastri calls for India to start succession planning after WTC final loss
ICC World Test Championship Title: Nathan Lyon Ends His Long Wait, Wins 'Equivalent Of A World Cup' In WTC Title
WTC Final: लाबुशेन ने झपकी लेने का खुलासा किया
IND vs AUS, WTC 2023: दर्दनाक रहा है WTC फाइनल, नहीं होता यकीन तो देखों ये VIDEO
WTC Final: Warner Has Done Enough To Feature In Australia's Playing XI In Ashes, Says Steve O'Keefe
WTC Final: Marnus Explains Nap That Sent Cricket World Into A Spin
WTC Final: दूसरी पारी में चार विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 296 रन की बढ़त बनाई
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14