Chetan sharma: Cricket News & Match Updates
चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, एक स्टिंग ऑपरेशन ने कर दिया बर्बाद
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक टेलीविजन स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है और अब वो बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर नहीं हैं। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है औऱ जय शाह नेउनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
बीसीसीआई ने लगभग 40 दिन पहले ही चेतन शर्मा को दोबारा चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था लेकिन दोबारा चीफ सेलेक्टर बनना उन्हें रास नहीं आया और अब एक घटना ने उनकी पूरी जिंदगी को बदल दिया है। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा फिलहाल इस बारे में कोई अपडेट नहीं है लेकिन चेतन शर्मा की छुट्टी के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए चयन समिति की बैठक अब अनिश्चितता की स्थिति में है। Read More...