Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
25 साल का ये खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान, उठा सकता है MS Dhoni की सारी जिम्मेदारियां
41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आगामी आईपीएल(IPL) उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। थाला धोनी ने कई बार यह संकेत दिए हैं कि वह सीएसके(CSK) के होम ग्राउंड पर अपने फैंस के सामने आखिरी मैच खेलकर संन्यास लेना चाहते हैं। ऐसे में अब सीएसके का नया कप्तान कौन होगा, इस मुद्दे पर चर्चा फिर शुरू हो चुकी है। इस कठिन सवाल का जवाब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर(Wasim Jaffer) ने दिया है। दरअसल, वसीफ जाफर का मानना है कि धोनी के बाद सीएसके का नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया जा सकता है।
वसीम जाफर ने एक जानी मानी वेबसाइट के साथ बातचीत करते हुए अपनी बात रखी। रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आने के बाद वसीम जाफर ने कहा, 'मुझे लगता है कि सीएसके डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) के साथ बने रहेंगे। वह अगली पंक्ति में हैं। एमएस धोनी किसी और को भी देख सकते हैं। मुझे नहीं पता कि वह कौन होगा।' Read More...