Cameron green: Cricket News & Match Updates
मोईन अली ने डाली 2023 की बेस्ट गेंद, गच्चा खा गए ग्रीन, देंखे वीडियो
मोईन अली (Moeen Ali) ने 2 साल बाद एशेज सीरीज के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया है। संन्यास से वापसी करते हुए उन्होंने एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे है पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की। ट्रैविस हेड को आउट करने के बाद उन्होंने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को एक शानदार गेंद पर पवेलियन की राह दिखाने में सफलता हासिल की।
मोईन अली ने 68वें ओवर की पहली गेंद फ्लाइटेड और आउटसाइड ऑफ स्टंप डाली। वहीं ग्रीन ने इस पर ड्राइव मारने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से टर्न होते हुए मिडिल और लेग स्टंप पर जाकर टकरा गयी। इस तरह ग्रीन की पारी का अंत हो गया। उन्होंने 68 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। ग्रीन ने ख्वाजा के साथ 72 (134) रन जोड़े। वहीं ये मोईन का इस टेस्ट में दूसरा विकेट है। उन्होंने आज शानदार गेंदबाजी की है और वापसी को यादगार बना दिया है। Read More...