Cameron green: Cricket News & Match Updates
WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 5th T20I में वेस्टइंडीज को हराकर रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी
West Indies vs Australia, 5th T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मंगलवार (29 जुलाई) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब किसी टीम ने किसी पूर्ण सदस्य देश को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया है। वहीं पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने कोई सीरीज इस अंतर से जीती है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत खराब रही लेकिन शिमरोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड की बल्लेबाजी के दम पर वापसी करते हुए 19.4 ओवर में 170 रन बनाए। हेटमायर ने 31 गेंदों में 52 रन, रदरफोर्ड ने 17 गेंदो में 35 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। Read More...