Bhanuka rajapaksa: Cricket News & Match Updates
Bhanuka Rajapaksa: फिटनेस में फेल-टीम से बाहर-संन्यास लिया, अब 2 IPL मैचों में जड़े 7 छक्के
श्रीलंका के विस्फोटक खिलाड़ी भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक खेले गए आईपीएल के 2 मैचों में धुंआ उड़ा दिया। आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में भानुका राजपक्षे ने 22 गेंदों पर 43 रन ठोके। इस पारी के दौरान 195.45 की धुंआधार स्ट्राइक रेट से उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं केकेआक के खिलाफ कल खेले गए मुकाबले में तो बिल्कुल ही अगल मोड में नजर आए।
भानुका राजपक्षे ने केकेआर के खिलाफ 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 9 गेंद पर 344 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए। भानुका राजपक्षे के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस जमकर सर्च कर रहे हैं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि 30 साल के भानुका राजपक्षे ने जनवरी 2022 में संन्यास ले लिया था। हालांकि, संन्यास के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने इस फैसले को वापस भी ले लिया था। Read More...