Ben stokes: Cricket News & Match Updates
ASHES 2019: इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराया,बेन स्टोक्स बने जीत के हीरो
लीड्स, 25 अगस्त | हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (नाबाद 135) और जैक लीच (नाबाद 1) के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 76 रनों की अविजित मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने यहां हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया को बेहद रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार है जब इंग्लैंड एक विकेट से मैच जीतने में सफल रहा है। इससे पहले उसने 1922/23 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 1907/08 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ और 1902 में ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से जीत दर्ज की थी।
इस जीत के बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 251 रनों से जीता था जबकि दूसरा मैच ड्रॉ रहा था। Read More...