Ben stokes: Cricket News & Match Updates
टेस्ट रैंकिंग में बेन स्टोक्स ने मचाया उथल- पथल, हो गया ऐसा उलट-फेर
दुबई, 27 अगस्त | एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में अविश्वसनीय पारी खेलकर इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट रैंकिंग में हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर स्टोक्स और जैक लीच ने आखिरी विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ आस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीनी बल्कि इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बनाए रखा। स्टोक्स ने इस मैच में 135 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।
स्टोक्स दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह सितंबर 2017 में तीसरे नंबर पर थे।
स्टोक्स को 44 अंक मिले, जिससे अब उनके 411 अंक हो गए हैं और अब वह वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर से 22 अंक ही पीछे हैं।
स्टोक्स ने बल्लेबाजों की सूची में भी 13 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और अब वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 21वें नंबर से 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कप्तान विराट कोहली शीर्ष पर जबकि चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर हैं।
गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह पहली बार टॉप टेन में पहुंचने में सफल रहे हैं। इससे पहले वह जनवरी में 15वें स्थान पर थे।
Related Cricket News for Ben stokes - Tesst
बेन स्टोक्स की शान में पढ़े जा रहे हैं कसीदे, क्रिकेट पंडितों का रहा ऐसा रिएक्शन !
Ben Stokes does a Botham, former & current stars praise effort
बेन स्टोक्स- जैक लीच ने टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर बना दिया यह रिकॉर्ड
बेन स्टोक्स ने 1 विकेट से इंग्लैंड को दिलाई जीत, बन गया ऐसा अनोखा और दिलचस्प रिकॉर्ड
Ashes-saving ton right up there with World Cup win: Ben Stokes
Sensational Ben Stokes helps England rise from the 'Ashes'
ASHES 2019: इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराया,बेन स्टोक्स बने जीत के हीरो
बेन स्टोक्स का बयान, जोफ्रा ऑर्चर और भी खतरनाक गेंदबाजी करने वाले हैं !
Ashes 2019: बेन स्टोक्स ने जड़ा नाबाद शतक, इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ
ENGvAUS: बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज की शुरूआत से पहले भरी हुंकार,टीम से कही ये बात
England must 'hit the ground running' in Birmingham,says Ben Stokes
बेन स्टोक्स बोले,मैंने वर्ल्ड कप फाइनल में अम्पायरों को ओवरथ्रो के रन रद्द करने के लिए कभी नहीं कहा
Never asked umpires to cancel four overthrows: Ben Stokes
Ponting feels Ben Stokes can replicate Andrew Flintoff show in Ashes
Cricket Special Today
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51
-
- 18 Sep 2026 08:56
-
- 17 Sep 2026 08:36