Babar azam record: Cricket News & Match Updates
3 चौके 1 छक्का और 50 रन! Babar Azam ने लाहौर में अर्धशतक ठोककर रचा इतिहास, Virat-Rohit भी नहीं बना पाए ये महारिकॉर्ड
Babar Azam Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) ने रविवार, 01 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (PAK vs AUS 3rd T20) में 36 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
T20I में 4500 रन: 32 साल के बाबर आज़म ने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के सामने पचासा ठोककर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 4500 रन पूरे कर लिए हैं। खास बात ये है कि इसी के साथ वो T20I में 4500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर आज़म ने 139 मैचों की 132 पारियों में 39.51 की औसत और 128.38 की स्ट्राइक रेट से 4505 रन बनाकर ये कारनामा किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के दौरान ये रिकॉर्ड नहीं बना पाए थे। Read More...