Axar patel: Cricket News & Match Updates
Border Gavaskar Trophy: 3 खिलाड़ी जो कर सकते हैं कमाल, बन सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज
IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज यानी Border Gavaskar Trophy की शुरुआत होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। टीम इंडिया को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 3 टेस्ट मैच हर हाल में जीतने अनिवार्य हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस बार पूरी तैयारी के साथ भारत के दौरे पर आ रही है। इस आर्टिकल में शामिल हैं उन 3 क्रिकेटर्स का नाम जो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
रवि अश्विन: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को भारत के टर्निंग ट्रैक पर खेलना कंगारूओं के लिए आसान नहीं रहने वाला। 9 फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में अश्विन कंगारूओं पर कहर बनकर टूट सकते हैं। रवि अश्विन ना केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में अश्विन तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। Read More...