Axar patel: Cricket News & Match Updates
नेट्स में भी दिखी विराट की दादागिरी, छक्का जड़कर अक्षर से लिए मज़े; देखें VIDEO
भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम ने नेट्स में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय खेमे से एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) नेट्स में अपने बल्ले का दम दिखाकर दादागिरी करते नज़र आए हैं।
दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट के सामने अक्षर पटेल (Axar Patel) गेंदबाज़ी रहे थे। इसी बीच विराट ने बाएं हाथ के बॉलर को आगे बढ़कर जोरदार शॉट लगाया। विराट के बैट से निकला शॉट देखकर ऐसा लगा मानों गेंद सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी हो। इसी बीच अक्षर हैरान नज़र आए। वहीं थोड़ी ही देर बाद विराट अपने साथी खिलाड़ी को छेड़ते कैमरे में कैद हुए। यही कारण है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More...