Aus vs eng: Cricket News & Match Updates
Ashes Series : 'मैं 100% खेलने के लिए तैयार था', आखिरकार छलक ही गया ब्रॉड का दर्द
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को लगता है कि गाबा में पहले एशेज टेस्ट की पिच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने पहले टेस्ट टीम में शामिल न होने को लेकर कुछ भी कहने से इनकार किया है। ब्रॉड और उनके साथी जेम्स एंडरसन संयुक्त रूप से 1156 टेस्ट विकेट ले चुके हैं। वे दोनों पहले एशेज टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर थे, इस निर्णय ने कई विशेषज्ञों को हैरान कर दिया, क्योंकि इंग्लैंड को चौथे दिन ही नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
ब्रॉड ने रविवार को डेली मेल में लिखा, "टीम में न चुने जाने पर कुछ भी कहना गलत होगा। दूसरी तरफ, मुझे एशेज क्रिकेट पसंद है खासकार गाबा में गेंदबाजी करना। मुझे लगता है कि मैं उस तरह की पिच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। बेशक, मैं नहीं खेलने के लिए निराश था लेकिन मुझे यह भी एहसास है कि यह एक लंबी सीरीज है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई भी तेज गेंदबाज सभी पांच खेलेगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे कई मौकों पर आराम दिया गया है और कभी-कभी मुझे यह आश्चर्य जैसा लगता है। वहीं, भारत के खिलाफ पिछली सीरीज में चोट के कारण टीम में नहीं था। इसके बाद कई लोग बोल रहे थे मुझे हटा दिया गया था लेकिन यह तथ्यात्मक रूप से गलत था।"
ब्रॉड ने खुलासा किया कि वह गाबा में गेंदबाजी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। मैं खेलने के लिए 100 प्रतिशत तैयार था और मेरी भूमिका को देखते हुए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण था कि एक गेंदबाज के रूप में आपको विश्व के सबसे दबाव वाले मैचों में बेहतर करना पड़ता है। 35 खिलाड़ी ने महसूस किया कि वह और एंडरसन के साथ खेलने के लिए पूरी तरह से फिट थे, लेकिन उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन का चयन खिलाड़ियों की पसंद से नहीं होता।
Related Cricket News for Aus vs eng - Tesst
ஆஷஸ் தொடர்: இரண்டாவது போட்டியிலிருந்து ஹசில்வுட் விலகல்!
ஆஷஸ் தொடர்: இரண்டாவது போட்டியில் வார்னர், ஹசில்வுட் விளையாடுவது சந்தேகம்!
ऑस्ट्रेलिया को लगा ज़ोर का झटका, जॉश हेज़लवुड दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर
'बेन स्टोक्स मसीहा नहीं है, वो सभी की बैटिंग और बॉलिंग नहीं कर सकता है'
ஆஷஸ் தொடர்: இங்கிலாந்து அணிக்கு அபராதம்!
ASHES: England Lost The First Test But That's Not All, They've Been Fined Heavily As Well!
ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਨੇ ਇੰਗਲੈਂਡ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਤੇ ਫੇਰਿਆ ਪਾਣੀ, ਪਹਿਲਾ ਟੈਸਟ 9 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਤਿਆ
WTC Points Table : बदल चुका है पासा, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया पाकिस्तान से भी नीचे खिसकी
ASHES: Australian Captain Pat Cummins Expresses Pride On His Team After Win At Gabba
ஆஷஸ் தொடர்: 400 விக்கெட்டுகளைக் கைப்பற்றிய நாதன் லையன்!
ஆஷஸ் தொடர்: இங்கிலாந்தை எளிதாக வீழ்த்திய ஆஸ்திரேலியா!
ASHES: Dominant Australia Crush Frail England To Win First Test
'मैंने सोचा था कि मैं शायद दोबारा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा' - डेविड मलान
ஆஷஸ்: வார்னருக்கு காயம்; கம்பேக் கொடுப்பாரா கவாஜா?
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14