Anrich nortje: Cricket News & Match Updates
Champions Trophy से पहले साउथ अफ्रीका को लगा एक और झटका, एनरिक नॉर्खिया के बाद INJURED हुआ ये घातक तेज गेंदबाज़
19 फरवरी से आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) का आगाज होने वाला है जिससे पहले साउथ अफ्रीका टीम (South Africa Cricket Team) से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस खिलाड़ी को मैनेजमेंट एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) के चोटिल होने पर टीम में शामिल कर सकती थी अब वो खिलाड़ी भी बुरी तरह चोटिल हो गया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के यंग गन गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्जी की। ये दाएं हाथ का तेज गेंदबाज़ मौजूदा समय में जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए SA20 का तीसरा सीजन खेल रहा है जिसके बीच कोएत्जी बुरी तरह चोटिल हो गए। ESPN की रिपोर्ट्स के अनुसार कोएत्जी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण परेशान हैं जिसके कारण वो SA20 में सुपर किंग्स के लिए अगले कुछ हफ्तों तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएगा। गौरतलब है कि उन्होंने बीते गुरुवार, 16 जनवरी को प्रिटोरिया के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेला था। Read More...