Ambati rayudu: Cricket News & Match Updates
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस टीम के लिए खेलेंगे अंबाती रायुडू, 2019 में रिटायरमेंट लेने के बाद किया था वापसी का ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 10 से 31 जनवरी तक करवाने का फैसला किया है। पूरे टूर्नामेंट को छह अलग-अलग राज्यों में बायो सिक्योर बबल में खेला जाएगा। खबरों के मुताबिक, मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी संस्करण में आंध्र की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
गौरतलब है कि रायडू पहले हैदराबाद से जुड़े हुए था। हालांकि, उन्होंने पिछले साल रणजी ट्रॉफी से अपना नाम वापिस ले लिया था और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उन्होंने 2019-20 के रणजी सत्र के बाद अर्जुन यादव को कोच के रूप में बने रहने के लिए भी एचसीए की आलोचना की। आपको बता दें कि उस रणजी सीजन में हैदराबाद ने अपने सात मैचों में से छह गंवाए थे। Read More...