Alana king: Cricket News & Match Updates
Alana King Video: 30 लाख के बेस प्राइस नहीं खेल पाईं थी WPL, अब 5 बॉल पर ठोक डाले 28 रन
Alana King Video: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी अलाना किंग (Alana King) ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से तहलका मचा दिया है। अलाना किंग ने बांग्लादेश (BAN W vs AUS W 1st ODI) के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में 31 गेंदों पर तूफानी अंदाज में नाबाद 46 रन बनाए और इसी बीच आखिरी ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज़ फहीमा खातून (Fahima Khatun) को आखिरी पांच गेंदों पर चार छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन ठोके डाले।
जी हां, शेरे बांग्ला स्टेडियम में अलाना किंग ने बांग्लादेशी गेंदबाज़ की जमकर कुटाई कर दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने अपने पांच विकेट महज 78 रन पर गंवा दिये थे। वहीं एश गार्डनर और जॉर्जिआ वेहरहैम भी 146 रन तक के स्कोर तक पवेलियन लौट गईं थी। ऐसे में मुश्किल समय में अलाना किंग एक छोर संभाल रहीं एन्नाबेल सदरलैंड का साथ देने मैदान पर आई। Read More...