Ajit agarkar: Cricket News & Match Updates
'समय बदल चुका है, टीम में अब उसकी जगह खतरे में है', स्टार बल्लेबाज़ को पूर्व गेंदबाज़ ने दी चेतावनी
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां गब्बर की सेना ने वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच में टीम के टॉप ऑर्डर शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने एक मजबूत टोटल वेस्टइंडीज के सामने रखा। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 54 रनों बनाए, लेकिन इसके बावजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर ने यह साफ किया है कि श्रेयस अय्यर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ ने अपना बयान देते हुए कहा, 'चीजे बदल गई हैं। टीम में श्रेयस अय्यर अपनी जगह खो सकते हैं। हम जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव अच्छा खेल रहा है। इसके अलावा एक ओर समस्या है। कुछ चीजे हैं जिन पर श्रेयस को काम करने की जरूरत हैं। इनमें शॉट बॉल की समस्या से भी शामिल है।' Read More...