Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
अंजिक्य रहाणे ने IPL 2023 में कैसे की तूफानी बल्लेबाज, CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया राज
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चेन्नई की तरफ से इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालाँकि चेन्नई की तरफ से अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने प्रदर्शन से सुर्खिया बटोरी।
उन्होंने फाइनल मैच में भी 13 गेंद 2 छक्कों और 2 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। इस सीजन में रहाणे कुछ अलग अंदाज में नजर आये। उन्होंने इस सीजन में 14 मैच खेले और 172.49 के स्ट्राइक रेट की मदद से 326 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक देखने को मिले। चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अनुभवी बल्लेबाज के अलग अंदाज में खेलने के बारे में बात की और कहा कि रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि सीएसके ने दाएं हाथ के बल्लेबाज से 'एंकर' का बोझ हटा लिया। Read More...