Advertisement
Afg vs hk: Cricket News & Match Updates
Advertisement
AFG vs HK, Asia Cup 2025: बाबर हयात ने सिर्फ 39 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़ा Rohit Sharma का महारिकॉर्ड
Babar Hayat Record: हांगकांग के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर हयात (Babar Hayat) ने बीते मंगलवार, 09 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच हुए टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के पहले मुकाबले में सिर्फ 39 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व टी20 कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में बाबर हयात ने हांगकांग के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 43 गेंदों पर 3 छक्के ठोककर 39 रन बनाए। इसके बाद वो हांगकांग की इनिंग के 13वें ओवर में गुलबदीन नायब की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सेदिकुल्लाह अटल के हाथों कैच आउट हुए। Read More...
Related Cricket News for Afg vs hk - Tesst
AFG vs HK: करीम जनत ने कर दिया कमाल, बाउंड्री के पास डाइव करके एक हाथ से लपका बवाल कैच; देखें VIDEO
टी20 एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में अफगानी ऑलराउंडर करीम जनत ने हांगकांग के खिलाफ किंचित शाह का एक बवाल कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
By Nishant Rawat • 10 months ago
VIDEO: अंशुमन के विकेट पर मचा बवाल, रिप्ले में देखा तो नॉटआउट था बल्लेबाज़
अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेले गए मैच के दौरान एक विवादित नजारा भी दैेखने को मिला जब हांगकांग के बल्लेबाज़ अंशुमन रथ को विवादित तरीके से आउट दे दिया गया।
By Shubham Sharma • 10 months ago
Aizaz Khan के पास इतिहास रचने का मौका, T20I में टीम इंडिया का भी कोई गेंदबाज़ नहीं कर पाया है ये कारनामा
हांगकांग के स्टार ऑलराउंडर ऐजाज खान टी20 एशिया कप 2025 के पहले मैच में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कि टी20I में टीम इंडिया का भी कोई खिलाड़ी नहीं बना सका।
By Nishant Rawat • 10 months ago
Asia Cup 2025: Babar Hayat तोड़ सकते हैं Rohit Sharma का रिकॉर्ड, AFG के खिलाफ धमाल मचाकर रच सकते हैं इतिहास
टी20 एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में हांगकांग के स्टार बल्लेबाज़ बाबर हयात टीम इंडिया के पूर्व टी20 कैप्टन रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
By Nishant Rawat • 10 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement