Ab de villiers return: Cricket News & Match Updates
VIDEO: एबी डी विलियर्स ने बोला 'ई साला कप नामदे', विराट कोहली नहीं रोक पाए अपनी हंसी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) की टीम का स्लोगन है 'ई साला कप नामदे' यानि कि इस साल कप हमारा होगा। ये स्लोगन सुनते हुए हमें 15 साल हो गए हैं लेकिन आरसीबी की टीम एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हर साल इस टीम के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार होती है लेकिन इसके बावजूद आरसीबी अपने फैंस को निराश ही करती है लेकिन फैंस इस साल आरसीबी से ट्रॉफी के अलावा कुछ नहीं मांग रहे हैं।
आईपीएल 2023 से पहले आरसीबी ने एक अनबॉक्स इवेंट किया जिसमें क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए। गेल और डी विलियर्स को आरसीबी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और इस दौरान फैंस का भी जबरदस्त तांता देखने को मिला। अब बारी थी एबी डी विलियर्स के कुछ कहने की तो उन्होंने आरसीबी के लिए दिल से बोला कि ऐसे फैंस दुनिया में कहीं भी नहीं होते हैं। Read More...