Aakash chopra: Cricket News & Match Updates
क्या पहले टेस्ट में होगी पुजारा की एंट्री ? आकाश चोपड़ा की बातों से कितना सहमत हैं आप ?
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट मैचों के पहले दो टेस्ट मैचों से विराट कोहली बाहर हैं और अब हर भारतीय फैन के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि पहले दो टेस्ट में विराट कोहली की रिप्लेसमेंट कौन होगा? कुछ फैंस का मानना है कि अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे में से किसी को टीम में वापस लाना चाहिए जबकि कुछ फैंस का कहना है कि युवा खिलाड़ियों में से किसी एक को मौका दिया जाना चाहिए।
इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि चेतेश्वर पुजारा विराट कोहली की सबसे अच्छी रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।भारत घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे ऐसे में बीसीसीआई ने कहा है कि वो जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेंगे। Read More...