Kolkata Knight Riders: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में केकेआर को 18 रनों से हराया,पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की छोटी बाउंड्रीज को देखते हुए शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में रनों की जिस बारिश की उम्मीद थी वो हुई, जिसमें अंत में दिल्ली ने बाजी मार ली और 18 रनों से मैच जीत लिया। चार मैचों में तीन जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर पहुंच गई।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (88 रन, 38 गेंद, 7 छक्के, 6 चौके), पृथ्वी शॉ (66 रन, 41 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) की मदद से 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए। कोलकाता के पास जो बल्लेबाजी है खासकर आंद्र रसेल के रहते, उससे उम्मीद थी कि टीम यह लक्ष्य हासिल कर लेगी। रसेल तो विफल रहे लेकिन नीतीश राणा (58 रन, 35 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के), इयोन मोर्गन (44 रन, 18 गेंद, 5 छक्के, 1 चौका), राहुल त्रिपाठी (36 रन, 16 गेंद 3 चौके, 3 छक्के) ने कोलकाता को जीत दिलाने की कोशिश की, यह लोग भी असफल रहे। टीम पूरे ओवर खेलनेके बाद आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी। Read More...