Hardik Pandya
वर्ल्ड कप से पहले तक पांड्या-राहुल विवाद को खत्म करना चाहता है बीसीसीआई
नई दिल्ली, 2 अप्रैल | टीवी चैट शो पर महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के.जैन ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल को नोटिस थमा दिया है। वहीं बोर्ड की कोशिश है कि वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले इस मुद्दे को खत्म करे।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बोडऱ् में सभी की एक ही राय है और सभी को लगता है कि इस मुद्दे को खत्म किया जाए। सभी का मानना है कि सजा अपराध के मुकाबले ज्यादा नहीं होनी चाहिए और दोनों पहले ही अपनी गलती का सजा भुगत चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, "बोर्ड में हर किसी का मानना है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए। खिलाड़ियों ने गलतियां कीं और इसको लेकर कोई दोहरी राय नहीं हो सकती, लेकिन इसके लिए उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही घर बुला लिया गया था और वह लोकपाल के सामने पेश होने के लिए भी तैयार हैं।"
अधिकारी ने कहा, "विश्व कप पास है और आम राय यह है कि इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए।"
बीसीसीआई के एक और अधिकारी ने कहा कि लोकपाल इस मामले को प्राथमिकता दे रहे हैं और वह एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर देंगे।
उन्होंने कहा, "इस मामले को लेकर कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन हर कोई जानता है कि मैच का नुकसान पहले ही हो चुका है और सजा अपराध की तुलना में ज्यादा नहीं दी जा सकती। लोकपाल संभवत: एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर देंगे।"
पांड्या और राहुल ने इस विवाद के बाद माफी मांगी थी। इन दोनों ने बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे और अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया गया था। प्रतिबंध को हालांकि बाद में हटा लिया गया था।
Related Cricket News on Hardik Pandya
-
BCCI wants Pandya-Rahul chapter to end with World Cup on mind
New Delhi, April 2 (CRICKETNMORE): With the Board of Control for Cricket in India (BCCI) ombudsman D.K. Jain sending out notices to India all-rounder Hardik Pandya and opening batsman K.L. ...
-
हार्दिक पांड्या-केएल राहुल के लिए बुरी खबर,लोकपाल ने इस तारीख तक पेश होने का दिया आदेश
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| करण जौहर के चैट शो पर महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल 10 अप्रैल को भारतीय ...
-
Hardik Pandya, KL Rahul to depose before Jain around April 10
New Delhi, April 1 (CRICKETNMORE): With the Board of Control for Cricket in India (BCCI) ombudsman D.K. Jain sending out notices to India all-rounder Hardik Pandya and opening batsman KL ...
-
IPL 2019: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने बनाए 8 विकेच पर 187 रन
28 मार्च। युजवेंद्र चहल (38 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद मुंबई इंडियंस ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें ...
-
BCCI CoA to refer Hardik Pandya- KL Rahul issue to ombudsman on Thursday
New Delhi, March 6 (CRICKETNMORE): Board of Control for Cricket in India (BCCI) ombudsman D.K. Jain is set to get the Hardik Pandya-K.L. Rahul matter referred to him officially by ...
-
IPL 2019: हार्दिक पांड्या का आईपीएल में खेलना हुआ संदिग्ध, हो सकते हैं पूरे टूर्नामेंट से बाहर
22 फरवरी। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांड्या को पीठ के निचले हिस्से ...
-
Hardik Pandya ruled out of Australia's tour of India
New Delhi, Feb 21 (CRICKETNMORE): Indian all-rounder Hardik Pandya has been ruled out of the upcoming Twenty20 International and One-Day International series against Australia due to lower back stif ...
-
हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से हुए बाहर
21 फरवरी। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हार्दिक पांड्या ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या प्लेइंग इलेवन में शामिल
6 फरवरी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने ...
-
पांड्या ब्रदर्स न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार,भारत के लिए पहली बार खेल सकते हैं…
5 फरवरी,(CRICKETNMORE)। पांड्या ब्रदर्स की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल में धमाल मचाने के लिए तैयार है। बड़े भाई क्रुणाल पांड्या इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ...
-
हार्दिक पांड्या ने 5 छक्के जमाकर वनडे में किया ऐसा अनोखा कारनामा जो सिर्फ महान एबी डीविलियर्स ही…
3 फरवरी। भारतीय टीम ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया। मेहमान ...
-
हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी ने 5वें वनडे में मचाया धूम, ट्विटर पर आई Memes की बहार
3 फरवरी। भारतीय टीम ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया। मेहमान ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी, एक के बाद एक लगाए 5 छक्के
3 फरवरी। भारतीय टीम ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया। मेहमान ...
-
विवाद के बाद वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या को विराट कोहली ने दिल जीतने वाली नसीहत
29 जनवरी। तीसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से शानदार जीत मिली जिसके कारण भारत ने 5 वनडे की सीरीज में 3- 0 की अजेय बढ़त बना ली। आपको बता ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 09:50
-
- 26 Mar 2026 08:22