t2 world cup
उम्मीद है कि रोहित दो और शतक जमाएं और हम वर्ल्ड कप जीतें : कोहली
8 जुलाई। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी इस विश्व कप-2019 में भारत को पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को न्यूजीलैंड से भिड़ना है।
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रहा है। रोहित ने अभी तक आठ मैचों में पांच शतकों की मदद से 647 रन बनाए हैं। कोहली को उम्मीद है कि मुंबई का यह बल्लेबाज अगले दो मैचों में भी शतक जमाएगा और भारत को विश्व कप दिलाएगा।
मैच से पहले कोहली ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर मैंने इस विश्व कप में जिस तरह का रोल निभाया है वो अच्छा है। मैं हर वो रोल निभाने को तैयार हूं जो टीम मुझसे चाहती है। यह अच्छा है कि रोहित निरंतर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। इसका मतलब है कि पारी में देर से आने के कारण मुझे थोड़ा अलग रोल निभाना पड़ रहा है जो मध्य ओवरों को संभालना है और हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, धोनी को उनका खेल खेलने के लिए स्वतंत्र छोड़ना है।"
कप्तान ने कहा, "निजी रिकार्ड ऐसे हैं कि जिन पर कोई खिलाड़ी ध्यान नहीं देता। रोहित ने भी पिछले मैच के बाद यही बात कही थी। वह सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा है और इस प्रक्रिया में विशेष चीजें हो रही हैं।"
कोहली भी इस विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक जमा चुके हैं। कोहली और रोहित चाहेंगे कि उनका यह फॉर्म 14 जुलाई तक जारी रहे।
उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि टीम स्पोर्ट में आपको चीजों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होती है। मैं इस बात से खुश हूं कि मैं ऐसा कर रहा हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि वह दो और शतक जमाएंगे ताकि हम दो और मैच जीत सकें। यह बेहतरीन अपलब्धि होगी। मैंने कभी नहीं देखा कि किसी ने एक टूर्नामेंट में पांच शतक जमाए हैं। विश्व कप में तो ज्यादा दबाव होता है और यहां वो बेहतरीन खेल रहे हैं। मेरे हिसाब से वे विश्व के शीर्ष वनडे खिलाड़ी हैं।"
कोहली से जब उनके रोल के बारे में और गहराई से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं समझ चुका हूं कि वनडे में आपका रोल बदल सकता है, यह निर्भर करता है कि आप किस समय बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। मैं एक छोर पकड़ कर खुश हूं और दूसरे खिलाड़ियों को 150, 160 और 200 तक पहुंचते देखना चाहता हूं। अंत में मैं तेजी से रन बना सकता हूं।"
कोहली ने साथ ही माना कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा, खासकर जब तब मौसम खराब हो।
कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण हमेशा से संतुलित रहा है। उनके तेज गेंदबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मिशेल सैंटनर मध्य के ओवरों में अपनी योग्यता से काफी नियंत्रण लेकर आ रहे हैं। वो एक ऐसी टीम है जो हमेशा से निरंतर अच्छा करती आई है। इसलिए हम जानते हैं कि हमें उनके सामने बेहद अनुशासन में रहना होगा साथ ही सही क्रिकेट भी खेलनी होगी क्योंकि वह अच्छी लाइन और लैंग्थ पर गेंदबाजी कर रहे हैं।"
कोहली से जब भारत के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से, हमारा गेंदबाजी आक्रमण अगर इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नहीं है तो उसके करीब तो है। मुझे लगता है कि हमने जिस तरह से दो कम स्कोर वाले मैचों में गेंदबाजी की है वो शानदार है। वहां खिलाड़ियों ने बताया है कि वह क्या कर सकते हैं।"
Related Cricket News on t2 world cup
-
टीम इंडिया मैनेजमेंट का आया बयान, रोहित- कोहली और केएल राहुल के अलावा ये दिग्गज भी करेंगे कमाल
8 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन उसके शीर्ष-3 बल्लेबाज-रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल ने बनाए हैें और देखा गया है कि यह ...
-
Hope Rohit gets two more centuries so we win two games: Kohli
July 8 (CRICKETNMORE) Indias limited-overs deputy Rohit Sharma has been on a roll with 647 runs from 8 innings that includes 5 centuries. As the team heads into the semi-final ...
-
Dhoni gives me space to discover myself and isn't pushy: Kohli
July 8 (CRICKETNMORE) Despite all talks of how M.S. Dhoni could be donning the national colours for the last time in this edition of the World Cup in England and ...
-
बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो भारत - न्यूजीलैंड टीम में से यह टीम पहुंचेगी फाइनल में…
8 जुलाई। पाटा पिचों की राजा मानी जाने वाली भारतीय टीम की अभी तक आईसीसी विश्व कप-2019 में सिर्फ एक बार परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ हुई है। वहीं, विश्व कप शुरू ...
-
11 साल पहले U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट - विलियमसन का हुआ था सामना, ऐसा रहा था…
8 जुलाई। क्रिकेट में सिर्फ अनिश्चितता नहीं बल्कि इत्तेफाक भी देखने को मिलते हैं। आईसीसी विश्व कप-2019 कौन जीतेगा इसे लेकर अनिश्चितता है और इत्तेफाक यह है कि कप्तान के तौर ...
-
रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका,न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बना सकते हैं 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 जुलाई,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (9 जुलाई) को मैनचेस्टर के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2018 का पहला सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनिंग ...
-
Overall wickets are getting slower: Jasprit Bumrah
July 8 (CRICKETNMORE) It was expected to be a batting carnival at the 2019 World Cup, especially after England and Pakistan almost walked their way to 300-plus totals in the ...
-
भारत Vs न्यूजीलैंड: सेमीफाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानिए !
8 जुलाई। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत औऱ न्यूजीलैंड की टीम आमने - सामने होगी। भारतीय टीम पांचवीं दफा क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है ...
-
Sourav Ganguly debuts on Instagram on his 47th b'day
July 8 (CRICKETNMORE) On the occasion of his 47th birthday, former Indian cricket captain and Padma Shri recipient, Sourav Ganguly on Monday announced his entry to Instagram, the Facebook-owned photo ...
-
भारत को फंसाने के लिए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड टीम चलेगी चाल, इस खिलाड़ी को प्लेइंग XI में करेगी…
8 जुलाई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि इस विश्व कप में उनकी टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ...
-
डेनियल विटोरी ने सेमीफाइनल से पहले दिया बयान, बुमराह की गेंदबाजी पर बल्लेबाजी कर पाना मुश्किल
8 जुलाई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अभी खेल पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। बुमराह ...
-
सेमीफाइनल से पहले फैन्स को झटका, यह बड़ा दिग्गज हुआ चोटिल, वर्ल्ड कप से बाहर !
8 जुलाई। आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा हैमस्ट्रींग इंजुरे कारण आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गए हैं। ख्वाजा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और 11 ...
-
Eye on overhead conditions as India play NZ in semifinal
July 8 (CRICKETNMORE) Considered flat track bullies, the Indians have so far been tested only once in the ongoing World Cup in England and that was during their opening warm-up ...
-
Khawaja ruled out of WC with hamstring injury, this player comes in for him
July 8 (CRICKETNMORE) Left-handed Australian batsman Usman Khawaja has been ruled out of the remainder of the ongoing World Cup with a hamstring injury. Head coach Justin Langar on Sunday ...
Cricket Special Today
-
- 08 Apr 2026 09:02
-
- 31 Mar 2026 09:50