ranji
रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की हुई जीत, इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
9 दिसंबर। पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के अपने-अपने ग्रुप मैचों में रविवार को जीत हासिल की। कृष्णागिरी स्टेडियम में खेले प्लेट ग्रुप के मैच में पुडुचेरी ने सिक्किम को पारी और 159 रनों से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
इसके अलावा, ग्रुप-बी में हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को और ग्रुप-सी में हरियाणा ने त्रिपुरा के खिलाफ जीत हासिल की।
पुडुचेरी ने पहली पारी में पारस डोगरा (253) के शानदार दोहरे शतक और फबीद अहमद (99), कप्तान रोहित (59), संजू चोथन (81) और विक्नेश्वरम मरिमुथ्थु (78) की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर 647 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम ने आठ विकेट पर अपनी पारी घोषित की थी।
इसके बाद, पुडुचेरी ने पंकज सिंह (3/21) और रोहित (3/67) की गेंदबाजी के दम पर सिक्किम की पहली पारी 247 रनों पर समेट दी और उसे फॉलोऑन दिया।
दूसरी पारी में भी सिक्किम अपने प्रदर्शन में कुछ खास बदलाव नहीं ला सकी और उसकी पारी 241 रनों पर सिमट गई। इस कारण उसे पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
पुडुचेरी के लिए सिक्किम की दूसरी पारी को समेटने में अभिषेक नायर ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 76 गेंदों पर पांच विकेट हासिल किए, वहीं पंकज सिंह को तीन विकेट मिले।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मैच में हिमाचल ने पंजाब को उसी के घर में पारी और 107 रनों से करारी शिकस्त दी।
अंकित काल्सी (82), मयंक डागर (71) और निखिल गुप्ता (58) के अर्धशतकों से हिमाचल ने पंजाब की ओर से मिले पहले बल्लेबाजी के निमंत्रण पर अपनी पहली पारी में 390 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद, हिमाचल ने मयंक (4/22) की गेंदबाजी से पंजाब की पहली पारी 84 रनों पर ही समेट दी। इस पारी में हिमाचल के लिए अर्पित गुप्ता ने दो विकेट लिए।
हिमाचल ने इसके बाद पंजाब को फॉलोऑन दिया। पंजाब की दूसरी पारी 199 रनों पर ही सिमट गई।
गुरविंदर सिंह ने इस पारी में हिमाचल के लिए सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं अर्पित और मयंक को दो-दो विकेट मिले।
अमित राणा (4/37) और टीनू कुंडु (3/19) की गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने महाराजा बीर बिक्रम सिंह स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मैच में त्रिपुरा को उसके लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया और 55 रनों से जीत हासिल की। देखें पूरा स्कोरकार्ड
त्रिपुरा को जीत के लिए अपनी दूसरी पारी में 162 रनों के लक्ष्य को हासिल करना था लेकिन हरियाणा ने उसकी पारी को 106 रनों पर ही समेट दिया और 55 रनों से जीत हासिल की।
Related Cricket News on ranji
-
रणजी ट्रॉफी : गंभीर के शतक से दिल्ली मजबूत
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर - अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (112) के शानदार शतक की मदद से दिल्ली ने यहां आंध्र के साथ ...
-
रणजी ट्रॉफी : उप्र ने जम्मू-कश्मीर को 6 विकेट से हराया
जम्मू, 8 दिसम्बर - अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना (नाबाद 66) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान ...
-
Ranji Trophy: Gambhir ton puts Delhi ahead of Andhra
New Delhi, Dec 8 - Gautam Gambhir, the architect of India's 2011 World Cup triumph, came up with his 43rd and final first-class ton to help Delhi secure at least ...
-
रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
वडोडरा, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| बड़ौदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच के तीसरे दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया। मेहमान ...
-
रणजी ट्रॉफी में राजस्थान ने असम को एक पारी और 43 रन से हराया
8 दिसंबर। राजस्थान ने अपने गेंदबाजों के कसी गेंदबाजी के दम पर रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच के तीसरे दिन शनिवार को असम को पारी और 43 रन से हरा ...
-
रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की टीम का कमाल, बिहार की धमाकेदार जीत
8 दिसंबर। आशुतोष अमन (14/7) की घातक गेंदबाजी से बिहार ने यहां रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप-मैच के तीसरे दिन शनिवार को अरुणाचल प्रदेश को एक पारी और 317 रन ...
-
रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 87 रनों से दी शिकस्त, यह खिलाड़ी बना मैच का हीरो
8 दिसंबर। कमलेश मकवान और धर्मेद्रसिंह जड़ेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच के तीसरे दिन शनिवार को कर्नाटक को 87 रन से ...
-
भारतीय क्रिकेटर अजय रोहेरा ने तोड़ा 24 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड,फर्स्ट क्लास डेब्यू पर खेली सबसे बड़ी पारी
8 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। हैदराबाद के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 562 रन बनाकर अपनी पहली पारी ...
-
Ranji Trophy: Gambhir steals show in final competitive match
New Delhi, Dec 7 - In his final swansong, veteran Gautam Gambhir lived a charmed life but held on to an unbeaten 92 to guide Delhi to 190/1 against Andhra ...
-
रणजी ट्रॉफी में अजय रोहेरा का दोहरा शतक, मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिती में
7 दिसंबर। अजय रोहेरा (255) की नाबाद दोहरी शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी ...
-
रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ राजस्थान के इस बल्लेबाज ने शतक जमाकर टीम को पहुंचा मजबूत स्थिती…
7 दिसंबर। महिपाल लोमरोर (133) और सलामान खान (71) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में खेले गए मैच में असम के ...
-
RANJI TROPHY: रिकी भुई ने अकेले दम पर आंध्र प्रदेश को संभाला,गौतम गंभीर की टीम के खिलाफ जड़ा…
नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| रिकि भुई (नाबाद 150) ने जुझारू पारी खेलते हुए यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी ...
-
रणजी ट्रॉफी : गुगाले के शतक से मजबूत महाराष्ट्र
पुणे, 6 दिसम्बर - स्वप्निल गुगाले (101) के शतक के दम पर महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए में मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मैच के पहले दिन का ...
-
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मैचों में चमके गेंदबाज, इन गेंदबाजों ने किया कमाल
6 दिसंबर। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में शुरू हुए मैचों में पहले दिन गुरुवार को अलग-अलग टीमों के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज ग्राउंड ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59