ranji
रणजी ट्रॉफी : मेघालय ने मिजोरम को पारी व 324 रनों से दी मात
शिलांग, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| गुरिंदर सिंह (11 विकेट, 99 रन) के हरफनमौला खेल और योगेश नागार (144) के बेहतरीन शतक के दम पर मेघालय ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मैच के दूसरे दिन ही मिजोरम को एक पारी और 324 रनों से हरा दिया। गुरिंदर ने इस मैच में 11 विकेट अपने नाम किए। Scorecard
उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेते हुए मिजोरम को सिर्फ 86 रनों पर ही ढेर कर दिया। इसके बाद मेघालय ने योगेश के शतक और गुरिंदर के 99 रनों की मदद से अपनी पहली पारी में 510 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में भी मिजोरम के बल्लेबाज चल नहीं सके और 100 रनों पर ही ढेर हो गए। इस पारी में गुरिंदर ने छह विकेट लिए।
योगेश और गुरिंदर के अलावा पुनीत बिष्ट ने 83 रनों की पारी खेली जबकि आदित्य सिंघानिया 60 रनों पर नाबाद रहे।
मेघालय ने दूसरे दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 292 रनों के साथ की थी। योगेश ने 91 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शतक पूरा किया। वह 393 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 141 गेंदों का सामना किया और 20 चौके लगाए।
गुरिंदर हालांकि अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 113 गेंदें खेलीं और 11 चौके जड़े। सिंघानिया 56 गेंदों पर नौ चौके मार कर नाबाद रहे।
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मिजोरम के लिए सिनान खादिर 30 रनों के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा तरुवर कोहली ने 28 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अखिल राजपूत (14) और लालरुइजेला (10) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके।
तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए जबकि चार बल्लेबाज एक अंक के आंकड़े में ही रहे। गुरिंदर के अलावा सिंघानिया ने तीन और दीपू संगमा ने एक विकेट लिया।
Related Cricket News on ranji
-
रणजी ट्रॉफी : सिक्किम ने मिजोरम को 105 रनों से मात दी
जोरहाट (असम), 17 दिसंबर - सिक्किम ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के एक अहम मुकाबले में चौथे दिन मिजोरम को 105 रनों से करारी शिकस्त दी। जोरहाट स्टेडियम में ...
-
रणजी ट्रॉफी में तेज गेंदबाज आदित्य सरवाते ने कहर बरपाया, विदर्भ ने रेलवे को 118 रनों से दी…
17 दिसंबर। तेज गेंदबाज आदित्य सरवाते के छह विकेटों के दम पर मौजूदा विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में रेलवे को 118 रनों से काररी शिकस्त दी ...
-
रणजी ट्रॉफी : झारखंड ने बनाई 254 रनों की बढ़त
लखनऊ, 16 दिसम्बर - झारखंड क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ जारी मैच में अपनी दूसरी पारी में रविवार को तीसरे दिन का खेल ...
-
रणजी ट्रॉफी : रेलवे को जीत के लिए 224 रनों की दरकार
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर - रेलवे को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मुकाबले में जीत के लिए 224 रनों की जरूरत है और उसके पास नौ विकेट हैं। ...
-
रणजी ट्रॉफी : हार के कगार पर आंध्रप्रदेश
नादौन (हिमाचल प्रदेश), 16 दिसंबर - हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के एक अहम मुकाबले में आंध्र प्रदेश को अपनी हार टालने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी ...
-
रणजी ट्रॉफी में मिजोरम को सिक्किम के खिलाफ जीत के लिए 179 रनों की जरूरत
16 दिसंबर। मिजोरम ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में सिक्किम के खिलाफ जारी मैच में रविवार को तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन ...
-
रणजी ट्रॉफी में केरल ने दिल्ली को दी करारी शिकस्त दी, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
16 दिसंबर। केरल ने यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप-बी के मैच में तीसरे दिन रविवार को दिल्ली को पारी और 27 रनों से करारी शिकस्त दी। ...
-
हार्दिक पांड्या ने 3 महीने बाद की धमाकेदार वापसी, मुंबई के खिलाफ पहली पारी में झटके 5 विकेट
15 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। चोट के कारण 3 महीने क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार वापसी की है। हार्दिक ने मुंबई के खिलाफ ...
-
रणजी ट्रॉफी : पहले दिन मजबूत स्थिति में मुंबई, सौराष्ट्र
मुंबई, 14 दिसम्बर - श्रेयस अय्यर (178) और कप्तान सिद्धेश लाड (130) की दमदार पारियों की बदौलत मुंबई ने शुक्रवार को यहां बड़ोदा के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले के पहले ...
-
रणजी ट्रॉफी : बिहार ने मेघालय को 125 रन पर समेटा
शिलांग, 14 दिसम्बर - आशुतोष अमन (51/8) के कमाल की गेंदबाजी के दम पर बिहार ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी राउंड-6 के प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन ...
-
3 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे हार्दिक पांड्या,इस प्लान के साथ खेंलेगे रणजी ट्रॉफी
मुंबई, 13 दिसंबर (CRICKETNMORE)| हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में वापसी करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे। बड़ौदा ने मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच के लिए ...
-
Ranji Trophy: Delhi-Andhra match end in a draw
New Delhi, Dec 9 - The Group B Ranji Trophy match between Delhi and Andhra, which is also the last match of veteran batsman Gautam Gambhir, ended in a dull ...
-
रणजी ट्रॉफी : गंभीर का विदाई शतक, दिल्ली और आंध्र मैच ड्रॉ
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर - सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (112) के विदाई शतक के बीच दिल्ली और आंध्र प्रदेश का रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मैच रविवार को ड्रॉ समाप्त हो गया। ...
-
रणजी ट्रॉफी में झारखंड की शानदार जीत, गोवा का मैच ड्रॉ पर खत्म
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में जहां एक ओर झारखंड ने ओडिशा के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर गोवा और सर्विसेज के बीच मैच ड्रॉ ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59