World cup
VIDEO: 'वो स्त्री है... कुछ भी कर सकती है', एक हाथ से हवा में ही लपक लिया अद्भूत कैच
World Cup: आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे टूर्नामेंट का रोमांच भी काफी बढ़ रहा है। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट में रविवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बेहद ही कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर ली है। मैच के दौरान इंग्लिश कप्तान Heather Knight ने बल्लेबाज़ी करते हुए तो जलवे बिखेरे ही बिखेरे लेकिन फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करने में कोई चूक नहीं की। नाइट ने मैच के दौरान एक ऐसा कैच लपका, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 203 रन ही बना सकी। इसी दौरान कीवी पारी के 39वें ओवर में हीथर नाइट का ये गज़ब का कैच देखने को मिला। दरअसल इंग्लिश कप्तान ने ये कैच दाई और छलांग लगाते हुए सिर्फ एक हाथ से ही हवा में लपक लिया था, जिस वज़ह से अब उनकी फिटनेस की सभी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं और ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Related Cricket News on World cup
-
शतक से चूकी Sophie Devine, गेंदबाज़ की शानदार यॉर्कर का नहीं था कोई जवाब, देखें VIDEO
World Cup 2022: वूमेन वर्ल्ड कप 2022 का 16वां मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी कप्तान सोफी डिवाइन 93 रनों पर ...
-
ग्लेन मैकग्रा के सामनें नतमस्तक हुई साउथ अफ्रीका
वर्ल्ड कप के इतिहास में जब भी रोमांचक पलों की बात की जाती है तो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के टीम के बीच हुए ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59