World cup
CWC19 प्रीव्यू - भारत बनाम श्रीलंका
लीड्स, 6 जुलाई - भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां के हेडिग्ले मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 का अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी। भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है।
वहीं, श्रीलंका जीत के साथ विश्व कप से विदाई लेने के मूड में है।
भारत की नजरें साथ ही इस मैच में जीत हासिल कर लीग दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहकर करने की होंगी। इसके लिए हालांकि उसे शनिवार को ही आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में आस्ट्रेलिया की हार की दुआ करनी होगी। आस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं भारत 13 अंकों के साथ दूसरे।
भारत अगर श्रीलंका पर जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंक होंगे लेकिन अगर आस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी।
श्रीलंका से भारत को संभलकर रहना होगा क्योंकि यह टीम इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है। इस मैच में उसके पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए साख बचाने के लिए वह पूरे दम से भारत को मात देने की फिराक में होगी।
भारत के लिए यह मैच अपनी गलतियों को सुधारने वाला मैच है जो बीते दो-तीन मैचों में देखने को मिली हैं। नंबर-4 की समस्या अभी भी बरकरार है। युवा ऋषभ पंत ने यहां कदम रखने के बाद ज्याद प्रभावित नहीं किया। लेकिन अगर कायदे से देखा जाए तो पंत ने सिर्फ दो मैच ही इस नंबर पर खेले हैं।
मध्य क्रम की चिंता भी भारत के लिए बड़ी है। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली अगर विफल होते हैं तो टीम का संभलना मुश्किल हो जाता है। गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में मौका दिया जा सकता है।
विजय शंकर के स्थान पर टीम में मयंक अग्रवाल को शमिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ मयंक वनडे पदार्पण कर पाते हैं या नहीं यह देखना होगा।
गेंदबाजी में अगर वैसे देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अच्छा कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने भी प्रभावित किया है। पिछले मैच में कुलदीप नहीं खेले थे वह दोबारा टीम में शामिल किए जा सकते हैं इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।
Related Cricket News on World cup
-
श्रीलंका के खिलाफ धार तेज करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम : कार्तिक
लीड्स, 6 जुलाई - भारतीय टीम पहले ही आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन दिनेश कार्तिक का मानना है कि टीम शनिवार को हेडिंग्ले में श्रीलंका ...
-
हमने बेहतरीन क्रिकेट खेली, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा सके : सरफराज
लंदन, 6 जुलाई - पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को दुख है कि उनकी टीम ने आईसीसी विश्व कप-2019 में अच्छी वापसी कर बेहतरीन क्रिकेट खेली लेकिन फिर भी वह सेमीफाइनल ...
-
शाकिब से माफी मांगना चाहता हूं : मुर्तजा
लंदन, 6 जुलाई - आईसीसी विश्व कप-2019 में शाकिब अल हसन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। वो एक तरह से अकेले अपनी टीम को जीत पर जीत दिलाते रहे, लेकिन दुर्भाग्यवश ...
-
Shaheen Afridi six-for helps Pakistan end on a high
London, July 6 (CRICKETNMORE): Shaheen Shah Afridi snared six wickets and returned with best ever figures (6/35) by a Pakistan bowler in a World Cup, but his team failed to better ...
-
WC 2019: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया,शाहीन अफरीदी बने जीत के हीरो
लंदन, 6 जुलाई (CRICKETNMORE)| बेशक पाकिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने शुक्रवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को ...
-
Big score against Sri Lanka can help Rohit Sharma break 3 World Cup records
London, July 5 (CRICKETNMORE): India's vice-captain Rohit Sharma has justified his tag as one of the best limited overs batsmen thus far at the ongoing World Cup. The 32-year-old has ...
-
Wish Virat Kohli luck, except if India play England: Harry Kane
London, July 5 (CRICKETNMORE) England football team captain Harry Kane has wished Virat Kohli and his Indian team good luck ahead of the semifinals of the ongoing World Cup, saying ...
-
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने रोहित शर्मा को ऐसा कहकर दी चेतावनी
5 जुलाई। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा है कि उनकी टीम शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच में सिर्फ रोहित शर्मा नहीं बल्कि ...
-
श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज वर्ल्ड कप में खराब परफॉर्मेंस से निराश
5 जुलाई। श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि वह आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने खुद के प्रदर्शन से बेहद खफा हैं। मैथ्यूज ने इस टूर्नामेंट में अभी ...
-
वर्ल्ड कप : शीर्ष पर नजरें लेकर द. अफ्रीका से भिड़ेगा आस्ट्रेलिया ( मैच प्रीव्यू)
5 जुलाई। आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को ओल्ट ट्रैफर्ड मैदान पर जब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी तो उसकी नजरें लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करने ...
-
मिशेल स्टार्क और कमिंस ने दी भारतीय टीम को चेतावनी
5 जुलाई। यहां जारी आईसीसी विश्व कप-2019 में कई प्रशंसकों को फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया के भिड़ने की उम्मीद है। फाइनल 14 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे ...
-
इमाम, बाबर की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने बनाए 315 रन, बांग्लादेश को 316 रनों का…
5 जुलाई। इमाम उल हक और बाबर आजम की बेहतरीन पारियों के दम पर पाकिस्तान यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग मैच में ...
-
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इमरान ताहिर ने टीम साउथ अफ्रीका के लिए कही ऐसी बात
5 जुलाई। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर शनिवार को अपना अंतिम वनडे मैच खेलने जा रहे हैं। ताहिर को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के भविष्य की चिंता नहीं क्योंकि ...
-
Pick Jadeja, recall Jadhav: World Cup historian Ashis Ray
July 5 (CRICKETNMORE) "India need to try out Ravindra Jadeja whether India opt for one spinner or two," veteran London-based cricket broadcaster and writer Ashis Ray advocated on Friday. India ...
Cricket Special Today
-
- 21 Apr 2026 09:40
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02