Advertisement
Women t20: Cricket News & Match Updates
Advertisement
5 बल्लेबाज, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाए
India Vs Australia: विमेंस टी20 वर्ल्ड के 9 सीजन में अब तक कई बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी है। आइए, उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन अपने नाम किए।
बेथ मूनी: ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज खिलाड़ी लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में 64.75 की औसत के साथ कुल 259 रन बनाए थे। इस दौरान मूनी ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उनके बल्ले से 2 छक्के और 30 चौके निकले। बांग्लादेश के खिलाफ मूनी ने 58 गेंदों में 81 रन की पारी भी खेली थी।
मेग लैनिंग: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। मेग लैनिंग ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2014 में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 42.83 की औसत के साथ 257 रन बनाए। इस दौरान लेनिंग ने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया। Read More...
Related Cricket News for Women t20 - Tesst
हो गई भविष्यवाणी, पूनम यादव ने कहा - 'भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल खेलना है पक्का '
India Vs Australia: महिला टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी हुई है। इस बीच भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला टीम की तैयारियों और संभावनाओं पर अपना विजन शेयर किया।
By IANS News • 1 year ago
मौजूदा हालात में बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन करना गलत : एलिसा हिली
India Vs Australia: महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन बांग्लादेश में होना है। लेकिन, वहां राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा का दौर जारी है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और पलायन के बाद वहां की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे दहला देने वाली हैं। इस समय बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। जून से शुरू हुई हिंसा और अराजकता के कारण महिला टी20 विश्व कप का आयोजन खतरे में है।
By IANS News • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement