West indies vs scotland: Cricket News & Match Updates
कप्तानी की मुश्किलों का पता होता तो कम उम्र में कप्तान न बनता: जेसन होल्डर
23 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के कप्तान बनाए गए जेसन होल्डर ने जियोस्टार पर कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली, तो मुझे नहीं पता था कि मैदान के बाहर मुझे इतना कुछ करना होगा। जब मैंने इसे स्वीकार किया, तो मैंने इसे मैदान पर प्रदर्शन और गेम के दौरान खिलाड़ियों को मैनेज करने के नजरिए से ज्यादा देखा, लेकिन उस समय कप्तानी संभालना और मैदान के बाहर की सभी चीजों, जिसमें चयन और ये सभी अलग-अलग चीजें शामिल हैं, से निपटना मुश्किल था।"
उन्होंने कहा, "हालांकि, मुझे नहीं लगता कि अगर मैं उस अनुभव से नहीं गुजरा होता, तो मैं आज वह इंसान होता जो मैं हूं। मुझे जिंदगी में इसका कोई अफसोस नहीं है, लेकिन अगर मुझे तब पता होता जो मुझे अब पता है, तो शायद मैंने उस समय यह काम नहीं किया होता। अब यह समझते हुए कि कप्तानी में क्या होता है और देश का नेतृत्व करने का क्या मतलब है, शायद मैंने अपने करियर में इतनी जल्दी यह काम नहीं किया होता।" Read More...