Washington sundar: Cricket News & Match Updates
111 बॉल खेलकर बनाए सिर्फ 37 रन, फिर इतना खराब शॉट खेलकर बोल्ड हो गए KL Rahul; देखें VIDEO
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) में India A की तरफ से खेल रहे हैं जहां वो टीम की पहली इनिंग में कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके। केएल राहुल से एक लंबी इनिंग की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वो India B के खिलाफ 111 बॉल खेलकर सिर्फ 37 रन ही बना पाए और एक बेहद ही खराब शॉट खेलते हुए क्लीन बोल्ड हो गए।
जी हां, केएल राहुल एक बार फिर नाकाम हुए हैं। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने स्टंप की लाइन पर बॉल डिलीवर करके क्लीन बोल्ड किया। ये घटना इंडिया ए की इनिंग के 49वें ओवर में घटी। वाशिंगटन सुंदर ने पहली ही बॉल फेंकी थी जिस पर केएल राहुल रचनात्मक होकर पैडल-स्वीप करना चाहते थे, लेकिन यहां उन्होंने ये शॉट इतनी खराब तरीके से खेला कि बॉल और बैट के बीच काफी बड़ा गेप रह गया और फिर वो बॉल सीधा स्टंप से जा टकराई। Read More...