Vvs laxman: Cricket News & Match Updates
ऑफिशियल रोल ना होने के बावजूद टीम इंडिया से जुड़े लक्ष्मण, क्या गंभीर की गैरमौजूदगी में संभालेंगे कमान?
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर फिलहाल पारिवारिक कारणों के चलते इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। गंभीर के पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को खेले गए भारत बनाम भारत ए इंट्रा-स्क्वाड मैच से पहले गंभीर पारिवारिक इमरजेंसी के कारण स्वदेश लौट आए। इससे पहले एक अन्य पारिवारिक मामले के कारण गंभीर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटना पड़ा था।
पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गौतम गंभीर को अपनी मां की देखभाल के लिए वापस लौटना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण को टीम के साथ देखा जा सकता है। लक्ष्मण आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े हुए हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मण को बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक भूमिका नहीं सौंपी गई है। Read More...