Travis head: Cricket News & Match Updates
शाहीन अफरीदी की स्विंग से गच्चा खा गए ट्रेविस हेड, पहली ही गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड, देखें VIDEO
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी और निर्णायक मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शनिवार (2 अप्रैल) को खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बैटिंग करने का न्यौता दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर नई गेंद से अपनी पहली ही बॉल पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ का शिकार किया है।
इस मैच में टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलवाने की जिम्मेदारी एरोन फिंच और ट्रेविस हेड के कंधो पर थी, लेकिन ये जोड़ी एक बार फिर शाहीन अफरीदी के सामने टिक नहीं सकी। सीरीज के तीसरे मैच में शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला बॉल खेल रहे ट्रेविस हेड को अपनी लेट स्विंग होती फुलटॉस बॉल पर बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More...