Travis head: Cricket News & Match Updates
4,4,6,6,6,4: सैम कुरेन का काल बने ट्रैविस हेड, 1 ओवर में 30 रन ठोककर बनाया महारिकॉर्ड,देखें Video
ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने बुधवार (11 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर धमाल मचा दिया। हेड ने 23 गेंदों में आठ चौकों औऱ चार छ्क्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान हेड ने सैम कुरेन (Sam Curran) द्वारा डाले गए पारी के पांचवें ओवर में 30 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के जड़े।
इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। । इससे पहले रिकी पोंटिंग, एरॉन फिंच/ग्लेन मैक्सवेल, डेन क्रिश्चियन, मिचेल मार्श ने टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 30 रन बनाने का कारनामा किया था।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। Read More...