Travis head: Cricket News & Match Updates
1st ODI: हेड के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा
5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को ट्रैविस हेड (Travis Head) के शतक की मदद से 7 विकेट से मात दे दी। मार्नस लाबुशेन ने भी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में लगातार छठी जीत है। ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 49.4 ओवर में 315 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 95(91) रन बेन डकेट के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 62(56) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डकेट और जैक्स ने दूसरे विकेट के लिए 120 (101) रन की साझेदारी की। कप्तान हैरी ब्रूक ने 39(31) रन की पारी खेली। जैकब बेथेल ने 34 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। एडम ज़ाम्पा और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपनी झोली में डालें। ट्रैविस हेड 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू शॉर्ट को एक-एक विकेट मिला। Read More...