Tom latham: Cricket News & Match Updates
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जसप्रीत बुमराह बने उप-कप्तान
बीसीसीआई ने घर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से खेली जानें वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वहीं उपकप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।
बीसीसीआई ने लगभग वहीं टीम चुनी है जो बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में चुनी थी। यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुना गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दयाल को कीवी टीम के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी देना अच्छा फैसला है। न्यूज़ीलैंड पहले ही इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर चुका हैं। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ग्रोइन में चोट के कारण बेंगलुरु में होने वाले पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। Read More...