Tilak varma: Cricket News & Match Updates
तिलक वर्मा के खराब प्रदर्शन से यह पूर्व क्रिकेटर हुआ नाराज, कहा- अपने मौके का पूरा फायदा नहीं उठाया
अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली में खेले गए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में तिलक वर्मा (Tilak Varma) अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) बिल्कुल भी खुश नहीं है। चोपड़ा शुरुआत मिलने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज के आउट होने से निराश थे। तिलक 26(22) रन बनाकर आउट हो गए थे।
आकाश ने कहा कि, "रोहित और शुभमन के आउट होने के बाद, तिलक वर्मा क्रीज पर थे और शिवम दुबे को ऊपरी क्रम में भेजा गया। तिलक वर्मा ने कुछ देर तक अच्छा खेला लेकिन फिर उमरजई की गेंद पर आउट भी हो गए। तिलक वर्मा ने अपने मौके का पूरा फायदा नहीं उठाया है। क्या तिलक वर्मा खेलेंगे अगला मैच? मुझे लगता है कि उन्हें बाहर किया जा सकता है क्योंकि अगर विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल दोनों उपलब्ध हो जाते हैं, तो कौन बाहर जाएगा? शिवम दुबे को कोई बाहर नहीं कर सकते और न ही रिंकू सिंह को कोई छूएगा। शुभमन गिल के बारे में तो नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि तिलक वर्मा को अगले मैच के लिए बाहर किया जा सकता है। Read More...