Tilak varma: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: चहल, बोल्ट और पराग का दमदार प्रदर्शन, राजस्थान ने मुंबई को उसी के घर में 6 विकेट से रौंदा
आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और रियान पराग (Riyan Parag) के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी। वहीं मुंबई ने हार की हैट्रिक लगा दी। उनका अभी जीत का खाता खुलना बाकी है। आरसीबी के बाद मुंबई दूसरी टीम है जो इस सीजन में अपने घर में मैच हारी है। इस मैच में राजस्थान ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में चहल की जगह शुभम दुबे और मुंबई ने नमन धीर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को खिलाया। ये मुंबई फ्रेंचाइजी का 250वां मैच है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 34(21) रन कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। तिलक वर्मा ने 32(29) रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 छक्के लगाए। Read More...