Temba bavuma: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया T20I और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, रबाडा-मार्करम समेत कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी
Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा हो गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद टीम से बाहर चल रहे टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है। इसके अलावा एडेन मार्करम की वापसी हुई है, जिन्हें आराम दिया गया था। मार्करम जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज और जिम्बाब्वे की मेजबानी में ही जारी टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम न्यूजीलैंड की है।
साउथ अफ्रीका ने पहली बार वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम में प्रेनेलन सुब्रायेन को मौका दिया गया, उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। सुब्रायेन ने इस साल मार्च में डाल्फिन को वनडे कप खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था। Read More...