Taskin ahmed: Cricket News & Match Updates
कौन है टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तगड़ा बल्लेबाज़? रॉस टेलर ने बायस्ड होकर दिया जवाब
T20 World Cup 2022: सुपर-12 के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं। ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं ग्रुप 2 से भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। इसी बीच न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ रॉस टेलर(Ross Taylor) ने अब तक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अपने पसंदीदा बल्लेबाज़, गेंदबाज़ और एक ऑलराउंडर का चुनाव किया है, लेकिन इस दौरान रॉस टेलर बायस्ड नज़र आए।
आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रॉस टेलर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, गेंदबाज़, और ऑलराउंडर को चुनते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान रॉस टेलर ने कहा, 'मेरा थोड़ा बायस्ड हूं। मैं ग्लेन फिलिप्स(Glenn Phillips) कहूंगा। उनके लिए टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और शतक लगाया। उन्होंने मुश्किल पिच पर आसानी से बाउंड्री मारी।' Read More...