T20 world cup final: Cricket News & Match Updates
भारत ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर, संजू-अभिषेक की तूफानी पारी
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को फाइनल में ध्वस्त किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए थे। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर लगाने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया है। इसके साथ ही यह टी20 विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में कुल 37 बाउंड्री लगाई।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को तूफानी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। इस मुकाबले से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने फाइनल मैच में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 52 रनों की दमदार पारी खेली। Read More...