T2 world cup
वार्म- अप मैच में ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी, रविंद्र जडेजा की पारी के दम पर भारत ने बनाए 179 रन
25 मई। आईसीसी विश्व कप में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी शनिवार को खेले जा रहे पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के सामने 179 रनों पर ढेर हो गई।
भारत का एक समय 100 रनों तक जाना मुश्किल रहा था लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने अंत में 50 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेल टीम की लाज बचाई। इसमें कुलदीप यादव (19) ने भी उनका अच्छा साथ दिया।
टॉस जीतकर विराट कोहली ने बल्लेबाजी का फैसला किया और नतीजा यह रहा कि टीम के सिर्फ पांच बल्लेबाज की दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। भारतीय टीम 39.2 ओवर बल्लेबाजी कर सकी।
जडेजा के अलावा हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
जिस बात की चिंता भारतीय बल्लेबाजों को लेकर हो रही थी वो अभ्यास मैच में सही साबित हुई। ट्रैंट बाउल्ट की स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज नाचते रहे। शुरुआत रोहित शर्मा (2) से हुई जो बाउल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। शिखर धवन (2) भी बाउल्ट का शिकार बने। बाउल्ट ने लोकेश राहुल (6) को भी बोल्ड कर भारत का स्कोर 24 रनों पर तीन विकेट कर दिया।
कप्तान कोहली 18 के निजी स्कोर तक पहुंचे ही थे कि कोलिन डी ग्रांडहोम की गेंद पर गच्चा खा कर बोल्ड हो गए।
पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी (17) ने टीम को संभालते हुए स्कोर 77 तक पहुंचाया। गेंदबाजी में बदलाव कर लाए गए जिम्मी नीशाम ने पांड्या की पारी का अंत किया। नीशाम ने ही दिनेश कार्तिक (4) को पवेलियन की राह दिखाई।
धोनी 91 के कुल स्कोर पर टिम साउदी का शिकार बने। यहां से जडेजा ने एक छोर संभाले रखा। दूसरे छोर से उन्होंने भवुनेश्वर का विकेट भी खो दिया। कुमार ने 17 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया।
यहां से जडेजा और कुलदीप ने नौवें विकेट के लिए 62 रन जोड़ टीम का स्कोर 177 तक पहुंचाया। यहां मार्टिन गुप्टिल ने जडेजा का बेहतरीन कैच ले उनकी पारी का अंत किया। बाउल्ट ने कुलदीप को आउट कर भारत की पारी को समेटा। किवी टीम के लिए बाउल्ट ने चार विकेट लिए। नीशाम ने तीन सफलताएं अर्जित कीं।
Related Cricket News on T2 world cup
-
इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मॉन्टी पनेसर ने की थी बॉल टेम्परिंग, किया ऐसा सनसनीखेज ?
25 मई। इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मॉन्टी पनेसर ने बॉल टेम्परिंग पर सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उन्होंने गेंदबाजी के दौरान गेंद की खुरदरा करने के लिए सन स्क्रीन, ...
-
वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान की टीम पलट सकती है बाजी, जानिए मजबूत, कमजोर पक्ष और एक्स फैक्टर
25 मई। अफगानिस्तान ने 2015 में पहली बार विश्व कप में कदम रखा था। तब यह टीम बेहद कमजोर थी और ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी। उसके लिए ...
-
Indian top-order cuts sorry figure in warm-up against NZ
May 25 (CRICKETNMORE) India's batsmen cut a sorry figure in overcast conditions in their first warm-up against New Zealand at the Kennington Oval on Saturday. Doing the pitch report, former ...
-
साउथ अफ्रीका ने अभ्यास मैच में श्रीलंका को दी पटखनी, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
25 मई। दक्षिण अफ्रीका ने 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले यहां सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रनों से ...
-
महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने किया ऐलान, वर्ल्ड कप में ये तीन दिग्गज अपनी कप्तानी से करेंगे कमाल
मेलबर्न, 25 मई | आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर मानते हैं कि भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के ईयोन मोर्गन और आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच पर 30 मई से ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म- अप मैच से विजय शंकर बाहर, ये बल्लेबाज करेंगे नंबर 4 पर बल्लेबाजी
25 मई। वर्ल्ड कप में अपने पहले वार्म अप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला। स्कोरकार्ड विजय शंकर चोटिल होने के कारण यह वार्म- ...
-
वर्ल्ड कप से पहले तेंदुलकर ने अपने सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार चौधरी को दिया दिल जीतने वाला…
25 मई। भारतीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टीम की जीत इस ...
-
India and other team's chances at the World Cup
May 25 (CRICKETNMORE) The two most difficult jobs in India are that of the Prime Minister and the Indian cricket team captain. The saffron colours of the Bharatiya Janata Party ...
-
Babar Azam’s century provides crumb of comfort to Pakistan following defeat by Afghanistan
May 25 (CRICKETNMORE) - Pakistan are more than accustomed to being viewed as outsiders coming into global tournaments. It is a position they have previously used to their advantage, with Sarfaraz ...
-
Liam Dawson kept calm ahead of shock World Cup call up
May 25 (CRICKETNMORE) - The day of a World Cup squad announcement is stressful at the best of times but Liam Dawson insists he was the calmest guy in the room. ...
-
Jeffrey Vandersay says Sri Lanka will play without fear at the World Cup
May 25 (CRICKETNMORE) - Jeffrey Vandersay says Sri Lanka will 'go for it' and play without feat to overhaul the odds at the Cricket World Cup. Newly-appointed captain Dimuth Karunaratne embod ...
-
Henry believes experience could help New Zealand go one step further
May 25 (CRICKETNMORE) - Matt Henry is convinced the experienced heads in the New Zealand squad could prove decisive as they look to go one better than four years ago. ...
-
Rashid believes spin could be key for England at the World Cup
May 25 (CRICKETNMORE) - Adil Rashid believes he and fellow spin twin Moeen Ali hold the key to the hosts' World Cup dreams. England arrive for their latest bid to claim ...
-
Vijay Shankar insists India’s bowlers won’t let any team get 500 runs
May 25 (CRICKETNMORE) - The race to 500 is a sub-plot set to run throughout the summer but according to Vijay Shankar, it’s India’s bowling attack that holds the key to ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 09:50
-
- 26 Mar 2026 08:22