T2 world cup
भारत की हार से सट्टेबाजों को 100 करोड़ रुपये का नुकसान
नई दिल्ली, 11 जुलाई - भारत को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से हरा दिया। भारत की इस हार से दिल्ली-एनसीआर के सट्टाबाजार को बड़ा नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस हार ने सट्टेबाजों को 100 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इस मैच से पहले सभी न्यूजीलैंड के ऊपर भारत की जीत की भविष्यवाणी कर रहे थे। भारत जीत का दावेदार भी माना जा रहा था, लेकिन कीवी टीम ने पासा पलट दिया। भारत पर सट्टा बाजार में 4.35 रुपये का भाव था, जबकि न्यूजीलैंड पर 49 रुपये का भाव था। इसका मतलब था कि कीवी टीम हारी हुई थी।
मैच में जब भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 200 रन था और रवींद्र जडेजा तथा महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारत पर सट्टेबाज जमकर खेल रहे थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में जिस तरह से न्यूजीलैंड ने वापसी की, उससे सभी हिसाब बिगड़ गया। धोनी का आउट होना सट्टेबाजों के लिए सबसे बुरा साबित हुआ, क्योंकि उनका पूरा पैसा डूब गया था। जिन्होंने न्यूजीलैंड पर पैसा लगाया था, उनकी जेब भर गई।
गुरुग्राम के सदर बाजार में स्थित एक सट्टेबाज राजीव सिंह (फर्जी नाम) ने आईएएनएस को बताया, "जब भारत की शीर्ष-3 बल्लेबाज पांच के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे, तब सट्टाबाजार बदल रहा था। हमारी उम्मीदें कल ज्यादा थीं, लेकिन आज भारत की हार के साथ यह विश्व कप की सबसे बुरी खबर साबित हुई।"
उन्होंने बताया, "ग्रुरुग्राम के अलावा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली में कई सट्टेबाजों ने पांच सितारा होटलों में पार्टियों का इंतजाम कर रखा था, लेकिन अंतिम समय में सभी को यह रद्द करना पड़ा।"
न्यूजीलैंड के ऊपर सट्टा लगाने वाले दिल्ली के एक सट्टेबाज ने कहा, "जब भारत के चार विकेट गिर गए थे तब मैं काफी खुश था। मैं तब भी काफी खुश था, जब भारतीय गेंदबाज अच्छे फॉर्म में नहीं थे- यह इसलिए क्योंकि मैंने सारा पैसा न्यूजीलैंड पर लगाया था। मैंने बड़ा जोखिम लिया था और यह लॉटरी साबित हुआ।"
गाजियाबाद की सट्टा मंडी के एक सट्टेबाज ने कहा, "हम आज बुरी तरह से हार गए। यहां तक कि सत्र दर सत्र के सट्टे में भी हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि हमने धोनी और जडेजा पर भी पैसा लगाया था।"
दिल्ली का सट्टाबाजार मंगलवार को काफी ऊंचा गया था। पुलिस के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में सट्टे का व्यापार 150 करोड़ रुपये से ऊपर गया था।
सट्टा रनों और विकेट से मिली जीत के अंतर पर लगा था। साथ ही इस बात पर भी लगा था कि क्या भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मिलकर 400 से ज्यादा रन बना पाती हैं या नहीं।
इस बात पर भी पैसा लगा था कि कौन-सा गेंदबाज तीन विकेट से ज्यादा लेगा, ऐसा कौन करेगा, स्पिनर या तेज गेंदबाज। इस बात पर भी सट्टा लगा था कि यह कौन होगा-जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल या न्यूजीलैंड से ट्रेंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन।
एक सूत्र की मानें तो, खिलाड़ियों पर आधार कीमत भी थी। उदाहरण के तौर पर बुमराह पर 20 रुपये, जबकि बाउल्ट पर सात रुपये।
भारत के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और मार्टिन गुप्टिल पर भी पैसा लगा था कि इनमें से कौन अर्धशतक जमाएगा और कौन शतक।
आईएएनएस
Related Cricket News on T2 world cup
-
सेमीफाइनल में भारत को हार मिलते ही टीम इंडिया के इस बड़े सदस्य ने कहा अलविदा, कर दिया…
11 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक चले ...
-
It will be down to whoever holds their nerve: Aaron Finch
Birmingham, July 10 (CRICKETNMORE) Australia captain Aaron Finch feels with the amount of time they have played England in recent times, it will all boil down to whoever holds their ...
-
WC 2019: We are back to being the team we were,says Eoin Morgan
Birmingham, July 10 (CRICKETNMORE): They lost their way in the middle during the group stages, but got their act together and made it to the semi-finals, which makes skipper Eoin ...
-
Dhoni hasn't informed us about retirement: Virat Kohli
Manchester, July 10 (CRICKETNMORE): Questions surrounding whether M.S. Dhoni will retire refuse to die. And it was no different on Wednesday after India lost to New Zealand in the semifinal ...
-
We believed we could put pressure on India with 240,says skipper Kane Williamson
Manchester, July 10 (CRICKETNMORE): Terming themselves as underdogs, New Zealand skipper Kane Williamson on Wednesday defended the way they batted against India in the World Cup semifinal at the Old ...
-
45 minutes of bad cricket cost us a place in final,says Virat Kohli
Manchester, July 10 (CRICKETNMORE): India skipper Virat Kohli rued the manner in which India lost the World Cup semifinal against New Zealand at the Old Trafford on Wednesday, saying the ...
-
India crash out of World Cup 2019 after top-order collapse
Manchester, July 10 (CRICKETMORE): He came, he put on a show, but Ravindra Jadeja failed to conquer as India crashed out of the World Cup after losing to New Zealand ...
-
सेमीफाइनल में हार के बाद कोहली ने सबसे पहले हार पर कही ऐसी बात, इस कारण नहीं जीत…
10 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड से मात खाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कीवी गेंदबाजों की तारीफ की है और ...
-
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रनों से हारी भारत, न्यूजीलैंड की जीत में ये बने हीरो
10 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक ...
-
इस कारण भारत को मिली हार, सेमीफाइनल में भारत की हार के विलेन
10 जुलाई। न्यूजीलैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में कदम रख लिया है। मंगलवार ...
-
भारत को हराकर न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में, न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने किया कमाल
10 जुलाई। धोनी 50 और जडेजा ने 77 रनों की पारी खेलकर भारत की उम्मीद को जरूर बांधा लेकिन 49वें ओवर में धोनी के रन आउट होते ही मैच भारत ...
-
आईपीएल की वजह से इंग्लैंड खिलाड़ियों ने दबाव झेलना सीखा, सेमीफाइनल से पहले प्लंकेट का आया ऐसा बयान
10 जुलाई। विश्व कप के सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ...
-
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: इंग्लैंड को हराकर आस्ट्रेलिया की नजरें 8वीं बार फाइनल खेलने पर ( प्रीव्यू)
पांच बार की विश्व विजेता आस्ट्रेलिया गुरुवार को यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के साथ होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल को जीतकर आठवीं बार फाइनल में ...
-
मिशेल स्टार्क से निपटने के लिए इंग्लैंड का होमवर्क पूरा हो चुका है, जो रूट ने दिया ऐसा…
10 जुलाई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व कप्तान जोए रूट का कहना है कि उनकी टीम आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क से निपटने के लिए अपना होमवर्क पूरा कर ...
Cricket Special Today
-
- 21 Apr 2026 09:40
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02