Suyash prabhudesai: Cricket News & Match Updates
'120 रन बड़े या 212 रन', अर्जुन तेंदुलकर के कद में दब गई 25 साल के खिलाड़ी की डबल सेंचुरी
Suyash Prabhudessai Ranji Trophy: महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की चौतरफा तारीफ हो रही है। फैंस से लेकर क्रिकेट पंडित सभी सचिन तेंदुलकर के बेटे के आगे नतमस्तक होते हुए उन्हें टीम इंडिया के भविष्य का सितारा कह रहे हैं। कुछ फैंस तो ये तक कह रहे हैं कि अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया का जैक कैलिस बनेगा। चारों तरफ अर्जुन-अर्जुन हो रहा है लेकिन, इस स्टार किड के नाम के आगे सुयश प्रभुदेसाई का नाम दब गया।
सुयश प्रभुदेसाई ने खेली मेराथन पारी: सुयश प्रभुदेसाई ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ मिलकर गोवा टीम की नैय्या को पार लगाते हुए छठे विकेट के लिए 221 रनों की साझेदारी की थी। जहां अर्जुन के बल्ले से 120 रन निकले वहीं सुयश प्रभुदेसाई ने दोहरा शतक लगाते हुए 212 रनों की पारी खेली थी। कोई भी सुयश प्रभुदेसाई के दोहरे शतक के बारे में बात तक नहीं कर रहा है। सुयश प्रभुदेसाई ने अपनी मेराथन पारी में 29 चौके जड़े थे। Read More...
Related Cricket News for Suyash prabhudesai - Tesst
Cricket Special Today
-
- 08 Oct 2026 08:46
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51