Sunil gavaskar: Cricket News & Match Updates
'मलिंगा को जिस तरह विराट ने पेला था', अचानक ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा पर एक कमेंट करते नजर आए हैं। दरअसल, यह वीडियो भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान सामने आया। यहां गावस्कर हिंदी कॉमेंट्री टीम के साथ कमेंट्री कर रहे थे। इसी बीच उनसे यह सवाल किया गया कि आपने विराट में एक स्टार कब देखा? इसका ही जवाब देते हुए सुनील गावस्कर ने ये बयान दिया था जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।
सुनील गावस्कर ने यहां साल 2012 में भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई ट्री सीरीज को याद किया था। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में विराट ने शानदार शतक ठोका था और इसी बीच उन्होंने श्रीलंका के सबसे अच्छे गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा के खिलाफ भी खूब रन बनाए थे। यहां पर ही उन्होंने ये कहा कि 'मलिंगा को जिस तरह विराट ने पेला था।' Read More...