Sunil gavaskar: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सुनील गावस्कर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, इन 5 गेंदबाजों को चुना
India vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार (26 दिसंबर) से सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। गावस्कर ने तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच के लिए भारत की टीम में तीन तेज गेंदबाज औऱ दो स्पिनर चुने हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है।
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में गावस्कर ने कहा, “ मेरी प्लेइंग इलेवन बहुत साधारण होगी। ओपनर होंगे यशस्वी जयसवाल औऱ कप्तान रोहित शर्मा। नंबर 3 पर शुभमन गिल और नंबर पर विराट कोहली। नंबर 5 पर केएल राहुल, नंबर 6 पर श्रेयस अय्यर। पांच और छह नंबर ऊपर नीचे हो सकते हैं। उसके बाद रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन। उसके बाद तीन तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। Read More...