Steve smith: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में खेलेंगे, खुद किया एलान
आईपीएल की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि लीग के 13वें सीजन के लिए उनकी टीम बेहतर स्थिती में है क्योंकि इस साल उन्हें एक अच्छी टीम मिली है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में मौजूदा विजेता मुम्बई इंडियंस को मात देने वाली चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली रॉयल्स का यह इस सीजन का पहला मैच है और वह भी जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
स्मिथ ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, " पुरानी और नई रॉयल्स के साथ जुड़ना शानदार है। हम एक अच्छी स्थिती में हैं और इस साल वास्तव में हमें एक अच्छी टीम मिली है, जोकि काफी मजबूत है और हम लीग में उतरने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ी करीब एक महीने से यहां हैं और उन्होंने अच्छे तरीके से अपनी ट्रेनिंग की है।" Read More...