Sri lanka cricket team: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा, ढाई साल पहले आखिरी टेस्ट खेलने वाला गेंदबाज भी टीम में
South Africa vs Sri Lanka Test 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2022 में खेला था। तेज गेंदबाज कसुन रजिथा को भी टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को ऑलराउंडर रमेश मेंडिस और बाएं हाथ के स्पिनर जेफ्ररी वेंडरसे की जगह टीम में चुना गया है। रजिथा उस श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे जो 2019 में साउथ अफ्रीका में 2-0 से सीरीज जीती थी।
बल्लेबाजी में पथुम निशांका, दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो और कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल और सदीरा समरविक्रमा हैं। वहीं ऑलराउंडर में कप्तान धनंजय डी सिल्वा के अलावा कामिंदु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज और मिलन रत्नायके हैं। तेज गेंदबाजी में विश्वा फर्नोंडो, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और रजिथा हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी में प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस और लसिथ एम्बुलडेनिया हैं। Read More...