South africa 8 wickets win: Cricket News & Match Updates
SA-W vs IND-W: लौरा वोल्वार्ड्ट की टीम ने भारत को चटाई धूल, साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता दूसरा टी20 मुकाबला
South Africa Women vs India Women 2nd T20: डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 147 रन ही बना पाया, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है।
साउथ अफ्रीका और भारत महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना 12 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ 2 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गईं। मध्य ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं। Read More...
Related Cricket News for South africa 8 wickets win - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14