Shubman gill: Cricket News & Match Updates
'Swiggy की डिलीवरी अब भी तेरी T20 बैटिंग से तेज है' एलन मस्क से खास अपील कर ट्रोल हुए शुभमन गिल
Shubman Gill and Elon Musk: भारत में आईपीएल का सीज़न 15 खेला जा रहा है, जिसमें युवा स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नज़र आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच शुभमन गिल क्रिकेट से इतर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क से एक खास अपील करते नज़र आए हैं। दरअसल शुभमन गिल ने मस्क से Swiggy को खरीदने की अपील की है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
शुभमन गिल ने ट्विटर पर स्वीगी की सर्विस से परेशान होकर एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, 'एलन मस्क, कृप्या स्वीगी को खरीद लीजिए, ताकि वह समय पर डिलीवरी कर सके।' शुभमन गिल के इस ट्वीट को देखकर जहां एक तरफ कुछ यूजर्स स्वीगी का बचाव करते दिखे तो कुछ ने स्वीगी की सर्विस पर अपनी नाराजगी भी जताई। लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने इस युवा बल्लेबाज़ को ही ट्रोल कर दिया है। Read More...