Shubman gill: Cricket News & Match Updates
टी20 में जूझते शुभमन गिल को गौतम गंभीर ने दी कड़ी चेतावनी, पृथ्वी शॉ को किया याद
शुभमन गिल (Shubman Gill) को इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टी20 डेब्यू करने का मौका मिला। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में चमकने के बाद टी20 क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने में अबतक शुभमन गिल विफल रहे हैं। 23 साल के शुभमन गिल ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 128.81 की स्ट्राइक रेट से 59 गेंदों में केवल 76 रन बनाए हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पृथ्वी शॉ पर कमेंट करते हुए शुभमन गिल को कड़ी चेतावनी दी है।
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि शुभमन गिल को स्पिन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। हां, वह 50 ओवर के फॉर्मेट में शानदार रहे हैं, उसे बल्लेबाजी के लिए अच्छे विकेट मिले, अंदर 5 फील्डर थे, लेकिन फिर, आपको तब बेहतर होना होगा जब गेंद स्पिन, ग्रिप और बाउंस भी करने लगे।' Read More...